चूहों से कैसे बंधी हाथियों की विलुप्त प्रजाति को फिर से लाने की उम्मीद

वीडियो कैप्शन,
चूहों से कैसे बंधी हाथियों की विलुप्त प्रजाति को फिर से लाने की उम्मीद

अमेरिका की एक कंपनी ने कहा है कि उसने जेनेटिक इंजीनियरिंग की मदद से चूहों में ऐसे बदलाव किए हैं, जिससे उनमें मैमथ जैसे बदलाव आ गए हैं.

उनका कहना है कि इन चूहों में काफ़ी बाल हैं, फ़ैट ज़्यादा है और ये ठण्डे मौसम में आसानी से रह सकते हैं.

इनका कहना है कि इस तरह से वो मैमथ यानी हाथियों की विलुप्त हो चुकी एक स्पीशीज़ को फिर से लाने की कोशिश कर रहे हैं.

लेकिन आलोचकों का कहना है इसे हक़ीक़त में कर पाना आसान नहीं है. देखिए बीबीसी से विज्ञान संवाददाता पल्लब घोष की रिपोर्ट.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)