'एफ़आईआर की धमकियों से मेरी आवाज़ नहीं रुकेगी'-हर्ष मंदर

वीडियो कैप्शन, 'एफ़आईआर की धमकियों से मेरी आवाज़ नहीं रुकेगी'-हर्ष मंदर
'एफ़आईआर की धमकियों से मेरी आवाज़ नहीं रुकेगी'-हर्ष मंदर

मानवाधिकार कार्यकर्ता हर्ष मंदर ने हाल ही में दिल्ली पुलिस को दी एक शिकायत में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराने की मांग की है.

हर्ष मंदर का आरोप है कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा संवैधानिक पद पर होते हुए देश की अल्पसंख्यक मुसलमान आबादी के ख़िलाफ़ नफ़रत भरी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं.

हर्ष मंदर के इन आरोपों के बाद एक सार्वजनिक बयान में हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि वो उनके ख़िलाफ़ सौ से अधिक एफ़आईआर दर्ज करवा देंगे.

इस पूरे मुद्दे पर हर्ष मंदर क्या कहते हैं, देखिए ये ख़ास बातचीत.

रिपोर्ट: दिलनवाज़ पाशा

शूट: सेराज अली और संदीप यादव

एडिट: संदीप यादव

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)