बोको हराम की गिरफ़्त से निकली लड़कियां, अब किस हाल में?

वीडियो कैप्शन, दस साल साल पहले करीब 276 नाइजीरियाई स्कूली लड़कियों को बोको हराम ने अगवा कर लिया था.
बोको हराम की गिरफ़्त से निकली लड़कियां, अब किस हाल में?

दस साल पहले करीब 276 नाइजीरियाई स्कूली लड़कियों को उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के चिबॉक में उनके स्कूल से ही बोको हराम ने अगवा कर लिया था.

उस समय इस ख़बर ने पूरी दुनिया को हिला दिया था.

हैशटैग BringBackOurGirls पूरी दुनिया में ट्रेंड करने लगा.

लेकिन बोको हराम के चंगुल से पहली लड़की को निकलने में दो साल का वक्त लग गया.

वो और उसके बाद जितनी भी लड़कियां भाग कर आने में कामयाब रहीं उनसे वादा किया गया कि उनके भविष्य को संवारने में उनकी मदद की जाएगी.

लेकिन अब दस साल बाद नाइजीरिया में एक बार फिर अपहरण बढ़ने लगे हैं.

बीबीसी संवाददाता येमिसी आडिगोक चिबॉक लड़कियों से मिलीं और जाना कि वो अब किस हाल में हैं.

बोको हराम
इमेज कैप्शन, बोको हराम

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)