फ़ीफ़ा फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर क्यों हो रही 'सेल्फ़ गोल' जैसी बात? - दुनिया जहान
साल 2026 में आयोजित होने वाला फ़ीफ़ा फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप पिछली प्रतियोगिताओं से ज़्यादा बड़े स्तर पर होगा क्योंकि पहली बार इसमें 48 टीमें भाग लेंगी.
हर चार साल बाद होने वाले वर्ल्ड कप के सौ से ज़्यादा मैच अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेले जाएंगे. टिकट की कीमत भी बढ़ा दी गई है.
फुटबॉल फ़ैन्स के गुट 'फ़ुटबॉल सपोर्टर्स- यूरोप' ने इसे लूट करार दिया है. दुनिया भर में वर्ल्ड कप का आयोजन करने वाले फ़ीफ़ा की भारी आलोचना हो रही है.
इसलिए इस सप्ताह दुनिया जहान में हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि क्या 2026 के फ़ुटबॉल विश्व कप ने 'सेल्फ़ गोल' कर दिया है?
प्रेज़ेंटर: मोहनलाल शर्मा
प्रोडक्शन: काशिफ़ सिद्दीकी
वीडियो एडिटर: अक्षित गुप्ता
ऑडियो मिक्सिंग: तिलक राज भाटिया
प्रोड्यूसर: मैट टूलसन
रिसर्च: एवी यैबस्ले
एडिटर: टॉम बिगवुड
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.



