BBC ISWOTY: कभी मां-पिता को मिलते थे ताने, वो लड़की आज देश की पहचान हैं
शीतल देवी को बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर 2024 में बीबीसी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.

शीतल देवी को ये अवॉर्ड उन्हें भारत की सबसे कम उम्र की पैरालंपिक पदक विजेता के रूप में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए दिया गया. जम्मू की रहने वाली 18 साल की शीतल एक दुर्लभ बीमारी फोकोमेलिया के साथ पैदा हुई थीं, इस बीमारी की वजह से बांह विकसित नहीं हो पाती.
ऐसे में वो बिना बांह वाली प्रतिस्पर्धा करने वाली दुनिया की पहली और एकमात्र सक्रिय महिला तीरंदाज़ बन गईं. 2023 की पैरा आर्चरी वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने रजत पदक जीता था, जिसकी बदौलत उन्होंने पेरिस के लिए क्वॉलिफ़ाई किया.
शीतल ने पेरिस 2024 पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश का परचम लहराया. सिर्फ़ तीन वर्षों में उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं. 2024 पेरिस पैरालंपिक में कांस्य पदक जीता, 2022 के एशियाई पैरा खेलों में दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया. वहीं, वर्ल्ड पैरा आर्चरी चैंपियनशिप में उन्होंने रजत पदक जीता था.
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



