मध्य प्रदेश के रतलाम में लव मैरिज करने वालों के सामाजिक बहिष्कार का अभियान-ग्राउंड रिपोर्ट
मध्य प्रदेश के रतलाम में लव मैरिज करने वालों के सामाजिक बहिष्कार का अभियान-ग्राउंड रिपोर्ट
मध्य प्रदेश के रतलाम ज़िले के पंचेवा गांव में पिछले एक साल में 6-7 प्रेम विवाह हुए हैं.
18 जनवरी को गांव में एक अंतरजातीय जोड़े ने प्रेम विवाह के लिए घर छोड़ दिया.
इसके पांच दिन बाद 23 तारीख़ को ग्रामीणों ने सभा की.
इसमें प्रेम विवाह पर रोक लगाने, प्रेम विवाह करने वालों और उनका समर्थन करने वालों के बहिष्कार को लेकर मीटिंग रखी गई.
इसी मीटिंग के बाद अरुण सांखला नाम के शख़्स ने सबकी सहमति से लिए गए फ़ैसले को सुनाते हुए प्रेम विवाह करने वालों के बहिष्कार का फ़रमान सुना दिया.
इस मामले में पुलिस ने भी कार्रवाई की है. अब गांव में कैसा माहौल है, यह जानने के लिए देखिए बीबीसी संवाददाता विष्णुकांत तिवारी की यह ग्राउंड रिपोर्ट.
वीडियो: रोहित लोहिया
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.



