यूजीसी के नए नियमों के ख़िलाफ़ हुए विरोध प्रदर्शनों पर ये बोले योगेंद्र यादव- इंटरव्यू

वीडियो कैप्शन, Yogendra Yadav ने UGC New Regulations, विरोध प्रदर्शन, 2012 के यूजीसी नियमों पर ये कहा | Interview
यूजीसी के नए नियमों के ख़िलाफ़ हुए विरोध प्रदर्शनों पर ये बोले योगेंद्र यादव- इंटरव्यू

यूजीसी ने 13 जनवरी को एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें उच्च शिक्षण संस्थानों में समता लाने के उद्देश्य से नए नियमों के बारे में बताया गया था.

यूजीसी की तरफ़ से ये नियम उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति आधारित भेदभाव ख़त्म करने के लिए मौजूदा नियमों को और सख़्त करने के मक़सद से लाए गए.

हालांकि इस पर समाज के एक वर्ग की तरफ़ से भारी विरोध देखने को मिला, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के इन नए नियमों पर रोक लगा दी.

इस पूरे मुद्दे पर राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव के साथ ख़ास बातचीत की बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा ने.

वीडियोः अल्ताफ़

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)