हमास के टॉप लीडर इस्माइल हनिया की मौत के बाद मध्य पूर्व में कैसे हैं हालात?
हमास के टॉप लीडर इस्माइल हनिया की मौत के बाद मध्य पूर्व में कैसे हैं हालात?
बीते कुछ वक़्त में हमास और इसराइल में संघर्षविराम की कोशिशें की जा रही थीं. मगर अब हमास नेता इस्माइल हनिया के मारे जाने के बाद हालात और बिगड़ते नज़र आ रहे हैं.
एक ओर हमास के नेता इस्माइल हनिया मारे गए. दूसरी ओर हिज़्बुल्लाह के टॉप कमांडर्स पर भी हमले हुए.
अब हमास, हिज़्बुल्लाह और इन्हें समर्थन देने वाले ईरान ने कहा है कि इसराइल को जवाब दिया जाएगा.
तो क्या पूरा मध्य पूर्व बड़ी जंग के मुहाने पर आ खड़ा हुआ है? देखिए कवर स्टोरी में.

इमेज स्रोत, Getty Images



