चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की चांद पर क्यों अहम है दोबारा सॉफ़्ट लैंडिंग

वीडियो कैप्शन, चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की चांद पर दोबारा सॉफ़्ट लैंडिंग क्यों अहम है
चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की चांद पर क्यों अहम है दोबारा सॉफ़्ट लैंडिंग

भारत के चंद्रयान 3 के लैंडर विक्रम ने चांद की सतह पर एक बार फिर से सॉफ़्ट लैंडिंग की है.

चंद्रयान 3

इमेज स्रोत, ISRO

इमेज कैप्शन, चंद्रयान 3

भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने बताया है कि लैंडर विक्रम ने अपने मिशन के लक्ष्यों को हासिल कर लिया है. विक्रम लैंडर ने एक ‘हॉप एक्सपेरिमेंट’ किया था. इस एक्सपेरिमेंट के तहत विक्रम लैंडर का इंजन स्टार्ट किया गया और करीब 40 सेंटीमीटर तक उसे उठाया गया और फिर 30-40 सेंटीमीटर की दूरी पर फिर लैंडिंग करवाई गई. ये सॉफ्ट लैंडिंग क्यों अहम है? जानिए इस वीडियो के ज़रिए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)